DA Full Form In Hindi | DA क्या है और डीए किसे दिया जाता है

DA Full Form In Hindi, DA क्या है, DA और HRA में अंतर, रिटायर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता, डीए किसे दिया जाता है

अक्सर हमें DA के बारे में सुनाई पड़ती रहती है जैसे समाचार पत्रों में अक्सर दिखाई पड़ती रहती है कि कर्मचारियों का डीए बढ़ा इसके बारे में विस्तृत जानकारी का हमें अभाव रहता है। DA न केवल कर्मचारियों की सैलरी पर प्रभाव बताता है बल्कि इसकी बढ़ोतरी का अच्छा खासा प्रभाव उनके पेंशन और पीएफ की जमा पर भी पड़ता है तो आज हम इस लेख में DA Full Form In Hindi, DA क्या है और डीए किसे दिया जाता है इसके के बारे में जानेंगे। 

DA Full Form In Hindi (डीए की फुल फॉर्म)

डीए की फुल फॉर्म Dearness Allowance होता है तथा इसका उच्चारण डेअरनेस अलाउंस करते हैं हिंदी में इसका पूरा नाम महंगाई भत्ता होता है। 

DA क्या है?

Dearness Allowance डीए का पूरा नाम या DA की फुल फॉर्म होती है। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मुद्रास्फीति के अनुरूप संतुलित करने के उद्देश्य से उनके  मुल वेतन पर क्या जाने वाला वृद्धि महंगाई भत्ता कहलाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि एंप्लॉयर (employer) द्वारा उनके एंप्लॉय (employee) को महंगाई की मार से बचाने हेतु उनके बेसिक सैलरी में सालाना बढ़ोतरी किया जाता है। 

ये भी पढ़े: DM Full Form In Hindi

डीए और एचआरए में अंतर

कई लोग डेअरनेस अलाउंस (DA) और HRA को एक ही समझ लेते हैं परंतु ऐसा नहीं है, दोनों में काफी अंतर होता है। आयकर विभाग के अनुसार दोनों का मतलब अलग ही होता है उनके अनुसार HRA में प्राइवेट सेक्टर और पब्लिक सेक्टर दोनों तरह के कर्मचारी शामिल होते हैं जबकि DA में केवल पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को ही स्थान दिया जाता है। एचआरए की बात की जाए तो इसमें टेक्स में कुछ बेनिफिट मिलता है जबकि DA में छुट की कोई भी गुंजाइश नहीं रहती।

रिटायर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता

पेंशनर को जो महंगाई भत्ता दिया जाता है उसे DR कहा जाता है।  इसका मतलब होता है डियरनेस रिलीफ। जब भी DA बढ़ाने की बात की जाती है तो उसी हिसाब से DR भी बढ़ता है और वेतन आयोग जब भी नया वेतन लाती है तो इसका प्रभाव रिटायर कर्मचारियों की पेंशन पर भी दिखाई देता है।

आइये अब जानते हैं कि DA किसे दिया जाता है?

डीए किसे दिया जाता है?

जो व्यक्ति सरकारी नौकरी में होते हैं उन्हें डीए दिया जाता है साथ ही कई ऐसे प्राइवेट कंपनी भी होती हैं जो अपने कर्मचारियों को डीए का लाभ प्रदान करती हैं। DA के लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति को किसी सरकारी नौकरी में पदस्थ होने की आवश्यकता होती है और यदि आप प्राइवेट कंपनियों में डीए का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उनसे संपर्क करके पूछ सकते हैं कि वहां डीए की सुविधा उपलब्ध है अथवा नहीं।

ये भी पढ़े: Cet Full Form In Hindi

आज की इस लेख में हमने आपके साथ DA Full Form In Hindi, DA क्या है और डीए किसे दिया जाता है की जानकारी साझा की। उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा सही जानकारी मिली होगी।

Leave a Comment