ERP Full Form In Hindi | ERP क्या है और ईआरपी के फायदे

ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है, ईआरपी के फायदे, प्रकार, उपयोग

दोस्तों अगर एक ऐसे सॉफ्टवेयर की बात की जाए जिसका उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्र में कर सकते हैं। आप डाटा को अपने हिसाब से ANALYSE कर सकते हैं तो वह है ERP। आज हम इस लेख में ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है और ईआरपी के फायदे के बारे में जानेंगे

ERP Full Form In Hindi

ERP का फुल फॉर्म Enterprise Resource Planning होता है जिसका उच्चारण एंटरप्राइज रिसोर्स प्लैनिंग होता है तथा हिंदी में इसका फुल फार्म उद्यम संसाधन योजना है। 

ERP क्या है?

Enterprise Resource Planning ईआरपी का फुल फार्म या पूरा नाम है। ERP इंटीग्रेटेड एप्लीकेशन का एक ग्रुप है जिसके माध्यम से व्यापार की डेटा को आसानी से मैनेज तथा स्टोर किया जा सकता है। यह व्यापारियों के लिए काफी लाभदायक है। आमतौर पर यह module के नाम से जाना जाता है जो सभी व्यवसाय फंक्शन पर आधारित और केंद्रीय रहता है। इसका इस्तेमाल मानव संसाधन, उत्पादन, वित्त और लेखा आदि के लिए होता है इसका मतलब यह है कि व्यापारी अपने व्यापार के लिए संबंधित सॉफ्टवेयर का यूज कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े: DA Full Form In Hindi

ईआरपी के कितने प्रकार होते हैं?

एंटरप्राइज रिसोर्स प्लैनिंग (ERP) 3 प्रकार के होते हैं-

  • Cloud ERP

इस ERP सिस्टम में डेटा अपने परिसर में एकत्रित नहीं किया जाता बल्कि इसके बदले क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में डाला जाता है और जब चाहे तब इसमें कभी भी और कहीं भी ऑनलाइन डाटा का उपयोग किया जा सकता है किंतु इसके लिए Monyhly या yearly पे भी करना भी पड़ता है।

  • Small Business ERP

इसमें कम वैल्यू लगती है क्योंकि इस सिस्टम को बड़ी सावधानी पूर्वक प्लानिंग के साथ तैयार किया जाता है इसमें छोटे बिजनेस के लिए जितने भी आवश्यकताएं होती हैं सब की पूर्ति की जाती है। 

  • Industry Based ERP

इस प्रकार का ERP सिस्टम बड़े बिजनेस के लिए किसका उपयोग होता है जो पूर्व प्लानिंग के साथ किया जाता है क्योंकि बड़ी बिजनेस में ज्यादा जरूरतें होती हैं।

ईआरपी का क्या उपयोग है?

ईआरपी सॉफ्टवेयर का उपयोग प्राइवेट ऑफिस के साथ-साथ गवर्नमेंट ऑफिस में भी होता है। स्कूल, बैंक तथा फैक्ट्री आदि में भी इसका उपयोग किया जाता है। 

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग बड़ी कंपनी तथा छोटी कंपनी दोनों कंपनियां करती हैं। इसका उपयोग करने वाली बहुत बड़ी बड़ी कंपनी है। ये बड़ी कंपनियां प्रोडक्टिविटी तथा प्रेजेंटेशन के लिए इसका उपयोग करती हैं। 

ERP की विशेषता

ERP कि विशेषता यह है की यह सॉफ्टवेयर एक शेयर्ड डेटाबेस होता है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के यूनिट्स में किये जाने वाले कार्यो के लिया किया जाता है| इसका उपयोग एकाउंटिंग तथा सेल्स के बारे में जानने के लिया किया जाता है

ईआरपी के फायदे 

ERP के बहुत से फायदे होते हैं जिनमें से हम कुछ फायदे का उल्लेख कर रहे हैं-

  • ERP सॉफ्टवेयर की मदद से डाटा को बहुत ही आसानी से स्टोर करने के साथ-साथ मैनेज भी कर सकते हैं। 
  • इसके उपयोग से पेपर काम में कमी आती है।
  • पुराने डाटा को खोजना हो तो इसकी मदद से बड़ी आसानी से निकाल सकते है। 
  • इसमें डाटा अलग-अलग स्थान में न होकर एक स्थान में रहता है जिससे हमें बहुत आसानी होती है

ERP के नुकसान

  • ERP में डाटा को खतरा रहता है क्युकी इसमें सभी डाटा एक ही स्थान में रहता है|
  • यह बहूत महंगा होता है|
  • इसमें डाटा का उपयोग लिमिट में रहकर करना पड़ता है|

ये भी पढ़े: DM Full Form In Hindi

Conclusion :

दोस्तो आज के इस लेख में हम ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है और ईआरपी के फायदे के बारे में जाना। उम्मीद है कि आज आपको यह लेख पसंद जरूर आई होगी, आपको हमारे द्वारा सही जानकारी जरूर मिली होगी। 

FAQ :


ERP क्या हैं और इसके कौन कौन से प्रकार हैं?

ERP इंटीग्रेटेड एप्लीकेशन का एक ग्रुप है जिसके माध्यम से व्यापार की डेटा को आसानी से मैनेज तथा स्टोर किया जा सकता है। ERP 3 प्रकार के होते हैं- Cloud ERP, Small Business ERP, Industry Based ERP


ईआरपी के कार्य क्या है?

ईआरपी सॉफ्टवेयर का उपयोग प्राइवेट ऑफिस के साथ-साथ गवर्नमेंट ऑफिस में भी होता है। स्कूल, बैंक तथा फैक्ट्री आदि में भी इसका उपयोग किया जाता है। 
इस सॉफ्टवेयर का उपयोग बड़ी कंपनी तथा छोटी कंपनी दोनों कंपनियां करती हैं। इसका उपयोग करने वाली बहुत बड़ी बड़ी कंपनी है। ये बड़ी कंपनियां प्रोडक्टिविटी तथा प्रेजेंटेशन के लिए इसका उपयोग करती हैं। 

Leave a Comment