GDP Full Form In Hindi | GDP क्या है और GDP का महत्व

GDP Full Form In Hindi: किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मापने के लिए जिस तरीके का उपयोग किया जाता है, उसे ही उस देश की जीडीपी कहते हैं या किसी भी देश की अर्थव्यवस्था घट रही या बढ़ रही है इसकी सूचना जिससे मिलती है उसे ही GDP कहा जाता है। जीडीपी को लेकर हमेशा राजनीतिक पार्टियां सरकार से सवाल करते हुए उस पर निशाना साधती रहती हैं। आज हम इस पोस्ट में GDP Full Form In Hindi, GDP क्या है और GDP का मह्त्व के बारे में जानेंगे।

GDP Full Form In Hindi (जीडीपी फुल फॉर्म इन हिंदी)

जीडीपी का फुल फॉर्म Gross Domestic Product है और हिंदी में ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट कहते हैं लेकिन हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद के नाम से जानी जाती है। इसे देश की अर्थव्यवस्था को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।

GDP क्या है (What Is GDP In hindi)

Gross Domestic Product जीडीपी का पूरा नाम या GDP की फुल फॉर्म होती है। अर्थशास्त्री देश की आर्थिक मजबूती दर्शाने के लिए जीडीपी की गणना करते हैं। जीडीपी किसी भी देश में निजी तौर पर किए गए सकल निवेश, सरकारी खर्चे और जो भी निर्यात किए गए हैं उसमें आयात को घटाकर जितना भी प्राप्त होता है उन सभी का योग है। प्राप्त योग को राष्ट्रीय मुद्रा के आंकड़े के रूप में अथवा डॉलर के रूप में व्यक्त किया जाता है।

GDP किसी देश में वित्तीय कल्याण, आर्थिक स्वास्थ्य और जीवन स्तर को मापने के लिए सबसे अधिक प्रयुक्त की जाने वाली indicator में से एक है। आसान शब्दों में जीडीपी किसी देश की सीमाओं के भीतर कुल उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मुल्य होती है। Gross Domestic Product देश की अर्थव्यवस्था के साइज को मापने का काम करता है।

GDP के अंग 

GDP को अच्छे से समझने के लिए हमें सबसे पहले इसके अवयवों को जानना जरूरी है। आइए इसके घटकों को जानते हैं-

  • उपभोग

यह किसी देश के निवासियों द्वारा कुल खरीदे गए उत्पाद और सेवाओं की कुल राशि है। उपभोक्ता द्वारा उपभोग में बढ़ोतरी एक अच्छे अर्थव्यवस्था का संकेत माना जाता है क्योंकि यह बताता है कि उपभोक्ता के पास purchasing power है।

  • निवेश

ऐसे सभी व्यय जो भविष्य में लाभ देंगे निवेश कहलाते हैं। इसके अंतर्गत कोई भी पूंजीगत व्यय, घरेलू निवेश, नई संपत्तियों पर निवेश जो भविष्य में लाभ देंगे, वे आते हैं। निवेश उच्च स्तर पर करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बताता है कि उत्पादक क्षमता और रोजगार दर बढ़ रहे हैं।

  • सरकार

सरकार द्वारा किया गया खर्चे जिसमें शिक्षा, सैन्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे जैसी चीजों और सेवाओं पर किया गया खर्च आते हैं। यह जीडीपी का एक अंग है। 

  • निर्यात-आयात

यह घरेलू अर्थव्यवस्था में उत्पादित हुए वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात तथा आयात के बीच का अंतर होता है। निर्यात और आयात के बीच यदि अंतर सकारात्मक आए तो इसका तात्पर्य देश में व्यापार अच्छा होता है जो कि सकारात्मक की स्थिति को बताता है और यदि निर्यात और आयात के बीच अंतर नकारात्मक आए तो निश्चित ही यह अच्छी बात नहीं है।

GDP की गणना कैसे की जाती है

वैसे तो जीडीपी की गणना कई तरीकों से की जा सकती है किंतु हम सामान्य रूप से GDP की गणना करने के लिए निम्न सूत्र का उपयोग कर सकते हैं-

निजी खपत+सरकारी व्यय+कुल निवेश+शुद्ध निर्यात

नोट- शुद्ध निर्यात, निर्यात और आयात में अंतर को दर्शाता है।

आइए अब आगे जानते हैं GDP का मह्त्व क्यों है

GDP का महत्व

ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) किसी भी देश के अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन, उसके आकार और सामान्य स्वास्थ्य को मापने के लिए एक महत्वपूर्ण मापक के रूप में सामने आता है। जीडीपी को मापने का तरीका यह होता है कि इसे पिछले वर्ष की GDP से तुलना किया जाए जिसके फलस्वरूप हमें अपने अर्थव्यवस्था का स्वास्थ्य नजर आता है।

यह भी पढ़े: SDM Full Form In Hindi

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने GDP Full Form In Hindi, GDP क्या है और GDP का मह्त्व क्यों है इस बारे में संपूर्ण जानकारी साझा की। हमें उम्मीद है कि आपको सही जानकारी प्राप्त हुई होगी। 

Leave a Comment