OCD Full Form in Hindi | OCD क्या है, लक्षण और इलाज 

नमस्कार दोस्तों, क्या आप OCD की full form जानते हैं? अगर नहीं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कर OCD Full form हिंदी में और उससे जुड़ी सामान्य जानकारी बहुत ही आसानी से जान जाएंगे। 

OCD Full Form in Hindi

OCD का Full Form Obsessive Compulsive Disorder होता है और  हिंदी में OCD का फुल फॉर्म  ओबेस्सिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर यानि मानसिक बाध्यता विकार होता है। 

OCD क्या है ?

यह एक मानसिक विकार है, इस विकार से ग्रसित व्यक्ति को दिमागी भ्रम होता है जिसमे वह बार बार हाथ धोना, अपने कपड़ो को झाड़ते रहना जैसी हरकते करता है। आम भाषा में इसे आप सनक कह सकते हैं, यह सनक धीरे धीरे रोगी की आदत बन जाती है और रोगी को एहसास नहीं होता की वह ऐसे किसी रोग से पीड़ित है उसे यह सब सामान्य लगता है। 

OCD के लक्षण क्या होते हैं ?

  • बार बार हाथ धोना 
  • अपने मुंह को बार बार पोंछते रहना 
  • बहुत देख देख कर चलना 
  • कपड़ो को बार बार झाड़ना 
  • साफ सफाई का बहुत अधिक ध्यान रखना 
  • गंदगी से डरना 

OCD का कारण क्या है ?

किसी रोग के डर से या अन्य किसी वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से यह रोग होता है। इसमें रोगी का बायोलॉजिकल और न्यूरोलॉजिकल बैलेंस बिगड़ जाता है।

OCD से कैसे बचें ?

Obsessive Compulsive Disorder से बचने का सबसे सही तरीका है जैसे ही इसके लक्षण आपको दिखायी दें यानि की अगर आपको लग रहा हो आपको इस तरह का भ्रम हो रहा है तो आपको अपने परिवार जनों से इसके बारे में खुल के बात करनी चाहिए एवं चिकित्सक से उचित सलाह लेकर इलाज शुरू करना चाहिए।

OCD का इलाज क्या है ?

OCD एक सामान्य मानसिक रोग है जो धीरे धीरे आपकी आदत बन जाता है | इसके लक्षण नजर आपने पर आपको Psychiatrist को दिखाना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपनी ऐसी आदतों पर ध्यान देना चाहिए जो गैर जरुरी हैं एवं सब के साथ मिल जुल कर रहने की कोशिश करनी चाहिए | इसके साथ साथ निम्न बातों का ध्यान रखें :-

  • शुरुवाती स्तर पर ही इसका इलाज शुरू कर दें।
  • अपनी आदतों पर ध्यान दें। 
  • योग और मैडिटेशन से दिमागी संतुलन को स्थिर रखने का प्रयास करें।
  • चिकित्सक से जरुर मिलें।

आशा करते हैं कि आज आपको हमारे द्वारा उपलब्ध की गई जानकारी जिसमें OCD Full Form in Hindi OCD क्या है? इसके लक्षण और इलाज के बारे में बतायी गई जानकारी जरूर पसंद आयी होगी।

इसे भी पढ़ेंगे

DRx Full Form in Hindi | DRx का क्या मतलब होता है, DRx कैसे बने और फायदे

NSQF Full Form in Hindi | What is NSQF क्या है सभी जानकारी

B.Ed Full Form in Hindi – B.Ed क्या है,कैसे करे सभी जानकारी

Leave a Comment