PET Full Form in Hindi | UPPSC PET क्या है तथा PET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

PET Full Form in Hindi, UPPSC PET क्या है, Syllabus, Validity, लाभ, अन्य फुल फार्म आदि

PET Full Form in Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा PET करने के लिए निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा यह PET आयोजित किया जाता है यह स्तर पर होने वाली परीक्षा है जो व्यक्ति इस परीक्षा में बैठने का इच्छुक है उन्हें इस परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। 

यह PET का पेपर ग्रुप B और ग्रुप C के समस्त पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है इसका अर्थ यह है कि आपको Mains Exam में शामिल होने के लिए UPPSC PET की परीक्षा को पास करना ही होगा। इसी कारण से आपको PET परीक्षा से जुड़ी हुई छोटी से छोटी जानकारी होनी चाहिए। तो आप चिंता मत कीजिए इस पोस्ट में हम आपको PET Full Form in Hindi, PET क्या है तथा UPPSC PET से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने की आवश्यकता है।

PET Full Form in Hindi | UPPSC PET क्या है तथा PET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

इस समय सरकारी नौकरी ढूंढने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है। इस कारण से प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च 2020 को आयोजित की गई एक बैठक में घोषणा की कि UPPSC परीक्षाओं हेतु PET एग्जाम देना अनिवार्य होगा। इसमें यह फैसला लिया गया कि ग्रुप B और ग्रुप C के समस्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा एक ही होगी।

PET Full Form in Hindi

PET की फुल फॉर्म Preliminary Eligibility Testप्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट” होता है हिंदी में इसका पूरा नाम प्रारंभिक पात्रता परीक्षा होती है और यूपीपीएससी की बात की जाए तो इसका फुल फॉर्म Uttar Pradesh Public Service Commissionउत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस सिलेक्शन कमिशन” होती है तथा हिंदी में इसका फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग होता है।

UPPSC PET क्या है? What is UPPSC PET

UPPS PET की शुरुआत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समस्त ग्रुप बी और ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा को change करना है। इस परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण किये हुए छात्रों को किसी दूसरी परीक्षा में आवेदन करने हेतु दोबारा प्रारंभिक परीक्षा देने की आवश्यकता होती थी परंतु  प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) जब से आया है तब से स्टूडेंट को केवल एक ही बार परीक्षा देने की आवश्यकता है । बार-बार प्री एग्जाम में शामिल होने की झंझट नहीं है तथा इसका एक और फायदा यह है कि PET परीक्षा में एक ही बार रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात परीक्षार्थी को किसी परीक्षा हेतु पुनः रजिस्ट्रेशन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विदित हो कि ग्रुप बी और ग्रुप सी के समस्त  पदों पर भर्ती हेतु प्रारंभिक परीक्षा में PET एग्जाम को अनिवार्य रूप से शामिल कर दिया गया है। तात्पर्य यह है कि PET परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ही MAINS परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

यूपीपीएससी पेट परीक्षा  महत्वपूर्ण क्यों है?

ग्रुप बी तथा ग्रुप सी के समस्त पदों पर भर्ती हेतु यूपीपीएससी द्वारा PET परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन पदों में यूपी असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर, यूपी चकबंदी लेखपाल भर्ती यूपी राजस्व लेखपाल आदि आते हैं तो इन पदों पर जो भी व्यक्ति आवेदन करने के इच्छुक हैं उन्हें यह परीक्षा पास करना जरुरी है। 

PET Exam हेतु Syllabus

  • भूगोल
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य हिन्दी
  • प्रारम्भिक अंकगणित
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामयिकी
  • तर्क एवं तर्कशक्ति
  • सामान्य जागरूकता
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
  • अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

PET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

पेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 1 साल की है। तात्पर्य यह है कि जिस किसी भी कैंडिडेट ने पेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उसको 1 साल तक पेट (PET) का पेपर देने की आवश्यकता नहीं है उस कैंडिडेट का स्कोर 1 साल के लिए मान्य कर दी जाएगी। इस प्रकार उसे बार-बार प्रारंभिक परीक्षा देने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। 

PET परीक्षा के फायदे

  • पीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात होने वाले फायदों का उल्लेख नीचे दिया गया है-
  • बार-बार प्रारंभिक परीक्षा हेतु पुनः पंजीकरण करने की झंझट से उम्मीदवार को मुक्ति मिल जाती है। 
  • कैंडिडेट 1 वर्ष तक किसी भी ग्रुप बी अथवा सी के पद हेतु मुख्य परीक्षा पर बैठने के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • पेट परीक्षा पास करने के पश्चात अभ्यर्थी को केवल मुख्य परीक्षा/टाइपिंग/शारीरिक परीक्षण अथवा कौशल परीक्षा (जो भी पद के लिए आवश्यक हो) उपस्थित होना है। 
  • केवल एक ही बार प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने के पश्चात 1 वर्ष में होने वाले समस्त पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थी को बार-बार PET की परीक्षा देने की जरूरत नहीं। 
  • PET की परीक्षा पूरे 1 वर्ष के लिए मान्य है इसके पश्चात पुनः UPPSC PET की परीक्षा पास करना अनिवार्य नही। 
  • सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आपने PET की परीक्षा में अच्छा स्कोर अर्जित कर लिया है तो आपको सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

PET Full Form

दोस्तों हम यहां पीटी के अन्य सभी फुल फॉर्म के बारे में आपको बता रहे हैं-

PET Full Form in Education

  • Preliminary English Test

PET Full Form in Science

  • Polyethylene terephthalate
  • Photoinduced electron transfer
  • Pólya enumeration theorem
  • Potential evapotranspiration

PET Full Form in Medicine

  • Patulous Eustachian tube
  • Positron emission tomography
  • Pre-eclampsia

PET Full Form in Technology

  • Personal Energy Transportation
  • Privacy-enhancing technologies

PET Full Form in Arts and entertainment

Personal Electronic Thing

FAQ

पेट कितने साल के लिए मान्य है?

पेट पूरे 1 वर्ष के लिए मान्य है। 

PET का पूरा नाम क्या है?

पेट का पूरा नाम प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। 

पेट के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए?

पेट के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। 

पेट में माइनस मार्किंग है क्या?

हां PET में माइनस मार्किंग है इसमें एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाता है।

निष्कर्ष-

दोस्तों आज के इस लेख में हमने PET Full Form in Hindi, PET क्या है तथा PET से संबंधित संपूर्ण जानकारी जो आपको होनी ही चाहिए से संबंधित जानकारी प्रदान की। आशा करते हैं कि आपको आज का हमारा यह लेख बहुत ज्यादा पसंद आया होगा अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे कृपया अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

इसे भी पढ़ेंगे-

SSC GD Full Form in Hindi, SSC GD क्या है तथा SSC GD से संबंधित संपूर्ण जानकारी

MCA Full Form In Hindi | MCA क्या है, MCA करने से क्या फायदा है के साथ-साथ अति महत्वपूर्ण जानकारी

PVC Full Form in Hindi | PVC क्या है? इसके साथ-साथ इससे संबंधित सभी जानकारी

Leave a Comment