SSC Ka Full Form In Hindi | SSC क्या है और SSC का पेपर देने के लिए एजुकेशन

SSC Ka Full Form के बारे में: दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर बिजनेस के बजाय आज भी लोग नौकरी को ज्यादा महत्व देते हैं और अगर बात की जाए सरकारी नौकरी की तो वह लोगों को तो जैसे वरदान जैसी प्रतीत होती है। इसी कड़ी में आपने भी दोस्तों एसएससी का नाम जरूर सुना होगा कि एसएससी में सरकारी नौकरी निकली है।

बता दें की एसएससी एक ऐसा संस्थान है जो कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारी की भर्ती हेतु पेपर लेता है। SSC दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्रों के लिए नौकरी निकालती है। आज हम इसी कड़ी में SSC Ka Full Form In Hindi, SSC क्या है और SSC का पेपर देने के लिए एजुकेशन के बारे में जानेंगे।

SSC Ka Full Form In Hindi (एसएससी का फुल फॉर्म)

SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission है और हिंदी में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन होती है लेकिन हिन्दी में इसे कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं, यह एक परीक्षा है।

SSC क्या है? (What is SSC in hindi) 

Staff Selection Commission एसएससी का पूरा नाम या SSC की फुल फॉर्म होती है। SSC भारत सरकार द्वारा बनाई गई भर्ती प्रक्रिया होती है तथा यह भारत के अलग-अलग डिपार्टमेंट में एंप्लॉय प्रदान करने के लिए उत्तरदाई होती है।

दोस्तों अगर आप सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब पाने की चाहत रखते हैं तो आप भी एसएससी की तरफ देख सकते हैं और इसकी तैयारी करके उसमें जॉब लेकर अपना फ्यूचर उज्जवल बना सकते हैं। SSC की नौकरी लेकर देश के अच्छे अधिकारी के रूप में सामने आ सकते हैं।  जैसा कि आपको पता है कि सरकारी नौकरी आज के समय में बहुत ही दुर्लभ हो गई है।

एसएससी का मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालय

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है तथा इसके 6 क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई,  कोलकाता, इलाहाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु में स्थित हैं।  इसके अलावा इसके दो उप क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर और चंडीगढ़ में भी स्थित है।

SSC का पेपर देने के लिए उम्र सीमा

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा कई परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं जिनमें सभी परीक्षाओं के लिए आयु सीमा अलग-अलग होती हैं जैसे किसी परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष हो सकती है तो कहीं पर इसकी आयु सीमा 20 से 30 वर्ष होती है तथा किसी-किसी परीक्षा में इसकी आयु सीमा 18 से 27 वर्ष की होती है तथा इसी के साथ विभिन्न श्रेणियों के लिए छूट का प्रावधान भी है।

आइए आगे SSC का पेपर देने के लिए एजुकेशन के बारे में देखते हैं।

SSC का पेपर देने के लिए एजुकेशन

एसएससी कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित करती है। आइए एक-एक करके उन भर्ती परीक्षाओं के लिए एजुकेशन के बारे में देखते हैं-

  • SSC CGL

 एसएससी के इस पेपर के लिए आपकी न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन यानी स्नातक की होनी चाहिए तभी आप इस पेपर में बैठने के लिए पात्र होंगे। इसके अंतर्गत ग्रुप B और ग्रुप C के गैर तकनीकी पदों पर भर्ती ली जाती है।

  • SSC CHSL

SSC CHSL के लिए न्यूनतम एजुकेशन योग्यता 12वीं पास ही होती है।

  • SSC CPO

CISF, BSF, DELHI POLICE, ITBP, SSB, CAPF इन जैसे पुलिस संगठनों के लिए पेपर ली जाती है इसके अंतर्गत एसआई और एएसआई पद के लिए भर्ती की जानी होती है।  इसके लिए आप की न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होनी चाहिए।

  • SSC JE

इसके तहत आपके पास इंजीनियरिंग या डिप्लोमा होना आवश्यक होता है।  इसके तहत जूनियर इंजीनियर के लिए भर्ती की जाती है। 

  • SSC MTS

इसके लिए आपका मेट्रिक पास होना आवश्यक होता है। इसमें सबसे निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए भर्ती निकाली जाती है।

  • SSC Stenographer

इसकी न्यूनतम योग्यता में 12th पास होना आवश्यक है।

ये भी पढ़े: SDM Full Form In Hindi

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने SSC Ka Full Form In Hindi, SSC क्या है और SSC का पेपर देने के लिए एजुकेशन के बारे में जाना। आशा करते हैं कि आपको हमारे इस लेख में सही जानकारी मिली होगी।

Leave a Comment