VDO Full Form In Hindi | VDO कौन होता है और वीडीओ की सैलरी

VDO Full Form In Hindi, VDO कौन होता है, कार्य, परीक्षा, सैलरी

ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले VDO के बारे में जरूर जानते होंगे या कभी ना कभी यह नाम आपने जरूर सुना होगा। यह एक सरकारी कर्मचारी है जो सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के साथ-साथ ग्राम विकास हेतु सुचारू रूप से काम करता है। आज हम इस लेख में VDO Full Form In Hindi, VDO कौन होता है और वीडीओ की सैलरी कितनी होती है इस बारे में जानकारी साझा करेंगे। 

VDO Full Form In Hindi (वीडीओ की फुल फॉर्म)

वीडीओ की फुल फॉर्म Village Development Officer होता है और उच्चारण विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर होता है जिसे ग्राम विकास अधिकारी भी कहते हैं।

VDO कौन होता है?

Village Development Officer वीडीओ का पुरा नाम या वीडियो की फुल फॉर्म होती है। VDO ग्रामीण स्तर पर ग्रामीण विकास हेतु कार्य करवाता है। सरकार जो नयी योजनाएं एवं सुविधाएं ग्रामीण स्तर पर प्रदान करती हैं उसे पहुंचाने का कार्य वीडीओ ही करता है।

गांव में यदि कुछ समस्या आ जाए जैसे लोगों की फसल खराब हो जाए अथवा बीमारी फैली हो, सड़कों, बिजली, पानी आदि से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो ग्राम विकास अधिकारी ही उन समस्याओं को सामने लाकर ग्राम सरपंच को यह समस्या बताता है तथा उक्त समस्या को समाधान दिलवाने का कार्य करता है।

ये भी पढ़े: SAARC Full Form in Hindi

VDO क्या कार्य करता है?

वैसे तो ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के बहुत से कार्य हैं परंतु हम कुछ प्रमुख कार्यों का उल्लेख कर रहे है-

  • जन्म, मृत्यु  विवाह का पंजीकरण एवं अन्य अभिलेखों का निर्माण करना।
  • जलापूर्ति के स्रोत का विकास भी वीडीओ के कार्य के अंतर्गत आता है।
  • शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य आदि को बढ़ावा देने से संबंधित कार्य करना।
  • कृषि, वाणिज्य और उद्योग में वृद्धि के विकास को बढ़ावा देने से संबंधित कार्य संचालित करना।
  • स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जो भारत सरकार की नीव के रूप में जाने जाते हैं को सुचारु रुप से करने हेतु आवश्यक कार्य करना। 

वीडीओ बनने के लिए परीक्षा

वीडीओ के  पोस्ट के लिए समय-समय पर वैकेंसी आती रहती है जिस पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है लेकिन आपको इसके पहले 12 वी की परीक्षा पास करनी होती है इसके साथ ही आपके पास computer की सर्टिफिकेट रहनी चाहिए। इसके बाद ही आप आवेदन करने के योग्य होंगे। आवेदन के बाद आपको लिखित परीक्षा पास करनी होती है लिखित परीक्षा में पास होने के बाद आपको इंटरव्यू में भी शामिल होना पड़ेगा जहां से मेरिट सूची तैयार की जाती है और जो कैंडिडेट मेरिट सूची में सबसे ऊपर होते हैं उन्हें ही वीडीओ हेतु रिक्त पद के हिसाब से चयन किया जाता है।

आइए अब जानते हैं कि VDO की सैलरी कितनी होती है

वीडीओ की सैलरी कितनी होती है?

वीडीओ की सैलरी 5200-20200 तक और ग्रेडपे 2000 होती है आगे चलकर आप ADO और BDO के पद पर प्रमोट होते हैं जिससे आपकी सैलरी बढ़ भी जाती है।

ये भी पढ़े: ICSE Full Form In Hindi

दोस्तों आज इस लेख में हमने VDO Full Form In Hindi, VDO कौन होता है और वीडीओ की सैलरी कितनी होती है इसके बारे में आपके साथ जानकारी साझा की उम्मीद है कि आपके सभी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment